Loading...

स्वास्थ्य जानकारी

नवजात शिशु में आपातकालीन संकेत

आपातकालीन स्थितियां

  • अल्प तपावस्था (हाइपोथर्मिया): शरीर का तापमान 96.6 डिग्री फ़ारेनहाइट से कम होना।
  • श्वसन के लिए छाती की कोई चाल नहीं होना या जीभ, होंठों का नीला पड़ना।
  • सांस की समस्या: सांस नहीं लेना, सांस की दर 60 से अधिक / मिनट होने के साथ सांस लेने में दिक्कत होना।
  • बच्चे का रंग फीका पड़ना, त्वचा का नीलापन होना, बेहोशी या चमकी आना।
Emergency Baby Care

संकट संकेत / प्राथमिकता का संकेत

  • स्तनपान नहीं करना।
  • पेट फूलना या पित्त उल्टी करना।
  • अधिक पीलिया।
  • अधिक पीलापन।
  • किसी भी स्थान से रक्तस्राव होना (नवजात बच्ची के योनि को छोड़ के)।
  • कम जन्म का वजन (1800 ग्राम से कम)
  • ज्यादा जन्म का वजन (4000 ग्राम से अधिक वजन)
  • गर्भनाल क्षेत्र के पास सिर्फ लाल होना या पीब के साथ लाल होना।