गर्भावस्था के समय जोखिम
यदि निम्न में से कोई भी स्थिति दिखाई देती है तो उसे "उच्च जोखिम" के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए और नियमित रूप से प्रसूति विशेषज्ञ के संपर्क में रहना चाहिए।
- गर्भावस्था प्रेरित उच्च रक्तचाप
- बच्चे की प्रस्तुतीकरण जैसे नितम्ब/ कंधे/ चेहरे की प्रस्तुति, अनुप्रस्थ स्थिति, आदि
- प्रसव से पहले रक्त्स्राव होना
- रक्त अल्पता (हीमोग्लोबिन 8 ग्राम / डीएल)
- एक से ज्यादा बच्चे गर्भ में होना
- झिल्ली के अंदर ज्यादा या काम पानी होना
- दीर्घकालिक / अतिदीर्घ गर्भावस्था या अतिपरिपक्व गर्भावस्था / अपेक्षा से अधिक लंबा गर्भावस्था (प्रसव की अपेक्षित तिथि के 14 दिन बाद की समय)
- झिल्ली का समय से पहले टूटना
- भ्रूण की धड़कन कम होना
- प्रसव पीड़ा की समय से पहले शुरुआत
- शिशु का सिर (शिर/मस्तक) माँ की श्रोणि (पेल्विस) से बड़ा होना